फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fare

मेला मैदान खाली करवाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 30 Nov 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला के लिए पाट बंगला मैदान में सजाई गई दुकानों को एक दिसंबर के बाद हर हाल में उठाने के लिए शनिवार सुबह ग्यारह बजे व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष हरीश गुप्ता और दीपक सूद की अध्यक्षता में एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान से मिला। व्यापारियों ने एसडीएम से अपील की है कि किसी भी हाल में एक दिसंबर के बाद मेला मैदान में दुकानें लगाने की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश गुप्ता और दीपक सूद ने एसडीएम रामपुर को अवगत करवाया कि शहर में मेले के दौरान व्यापार पूरी तरह से ठप हो जाता है और छोटे व्यापारियों को कारोबार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किराये पर दुकानें चला रहे लोग मेले में सजी दुकानों के कारण खासे प्रभावित होते हैं। ऐसे में मेले में सजी दुकानों को आगे अनुमति देना शहर के व्यापारियों के साथ नाइंसाफी भी है। उन्होंने कहा कि मेले की तिथि को आगे बढ़ाने से और कई दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं। क्योंकि इन दिनों मिनी सचिवालय से ब्रौ होकर वाहनों को भेजा जा रहा है और चाटी पुल से लंबा सफर तय कर शहर से बाहर आने पर लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं। इसके अलावा रामपुर में रोजाना जाम लगना आम बात होती जा रही है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम रामपुर ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि किसी भी सूरत में एक दिसंबर के बाद अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। मैदान को दो तारीख से खाली करवाना शुरू कर दिया जाएगा और बिजली भी काट दी जाएगी। उन्होंने साफ किया कि यदि पुलिस बल की भी जरूरत पड़ती है तो इस विकल्प पर भी विचार किया जाएगा। वहीं रामपुर मेला मैदान में डटे व्यापारियों ने भी सीटू के माध्यम से उपायुक्त शिमला से मेला की तिथि को बढ़ाने की मांग जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed