फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   fag fair celebreted from 19thmarch in rampur

19 मार्च से मनाया जाएगा फाग मेला, पहली बार होगा बुशहर कार्निवाल

Sat, 12 Mar 2022 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में 19 मार्च से लेकर 22 तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक फाग मेले में इस वर्ष पहली बार बुशहर कार्निवाल के नाम से रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका आयोजन शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र के विधायक विक्रमादित्य सिंह की हिमाचल संस्था प्रदेश स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन करेगी। एसोसिएशन के रामपुर बुशहर इकाई के अध्यक्ष राहुल सोनी ने बताया कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की देवी-देवताओं में बड़ी आस्था थी और फाग मेले की देव परंपरा को जीवित रखने में उनका योगदान रहा है।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में होने वाले कार्यक्रम में केवल रामपुर बुशहर के स्थानीय और नामी कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। यह कार्यक्रम पद्म वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परेड ग्राउंड के मंच पर 19 और 20 मार्च की रात्रि 6 से 10 बजे तक होंगे। इसमें एसी भारद्वाज, राजीव शर्मा, संतोष जोशी, तरुण टेशू, राम सिंह, बीरबल मुसाफिर, डॉनी चौहान और मामा चरण दास जैसे विख्यात कलाकार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। सोनी ने बताया को बीते दो वर्षों में कोरोना महामारी के चलते कलाकारों को मंच नहीं मिल पाए हैं और लवी मेले में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हर कलाकार को अवसर नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

ऐसे में फाग मेले में इस तरह के आयोजन करने से कलाकारों को मौका मिलने के साथ ही स्थानीय जनता के मनोरंजन और संस्कृति को संजोने का भी अच्छा अवसर मिल जाएगा। इस मौके पर हिमाचल संस्था प्रदेश स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन की रामपुर इकाई महासचिव पवन दडेल, उपप्रधान गरीश गौतम, मुख्य सलाहकार अंकुर शर्मा, सलाहकार अश्वनी शर्मा, सोनू भलूनी और मीडिया प्रभारी ध्रुव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed