{"_id":"6a9e92601067ec901801b8b6","slug":"eye-check-up-and-treatment-camp-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-169132-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर में 82 मरीजों के हुए ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर में 82 मरीजों के हुए ऑपरेशन
विज्ञापन
ठियोग में आयोजित नेत्र जांच और चिकित्सा शिविर में पहुंचे विधायक कुलदीप राठौर को सम्मानित करते र
नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर में 82 मरीजों के हुए ऑपरेशनरोटरी क्लब ने मरीजों को बांटी दवाएं और चश्मे
चार दिवसीय शिविर में 815 लोगों की हुई नेत्र जांच
विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने शिविर के आयोजन पर दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग(रामपुर बुशहर)।
रोटरी क्लब ठियोग की ओर से सिविल अस्पताल में चल रहे चार दिवसीय नेत्र चिकित्सा शिविर का सोमवार को समापन हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने की। एसडीएम शशांक गुप्ता और डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस शिविर में कुल 815 लोगों ने पंजीकरण करवाया, जबकि 82 मरीजों के ऑपरेशन किए गए। शिविर के अंतिम दिन मरीजों को मुफ्त दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए। समापन समारोह में विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने शिविर के सफल आयोजन के लिए रोटरी क्लब के पदाधिकारियों और पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने रोटरी क्लब को भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों को और बड़े स्तर पर आयोजित करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर विधायक ने शिविर में सेवाएं देने के लिए रोटरी क्लब मरांडा पालमपुर के डॉ. रोहित गर्ग और उनकी टीम को सम्मानित किया। विधायक ने रोटरी क्लब को अपनी ओर से 31 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। इससे पहले रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय सूद और अन्य सदस्यों ने विधायक कुलदीप सिंह राठौर का स्वागत किया और शिविर के आयोजन एवं इसकी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह रोटरी क्लब का सातवां नेत्र चिकित्सा शिविर था, जिसमें जरूरतमंद मरीजों के मुफ्त ऑपरेशन किए गए। उन्होंने अस्पताल प्रभारी पवन शर्मा को उनके सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर रोटरी क्लब के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय शर्मा, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, पूर्व अध्यक्ष विवेक थापर और इनर व्हील क्लब के सदस्य भी मौजूद रहे।