फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   eye camp in rampureye camp in rampur

Rampur Bushahar News: नेत्र चिकित्सा शिविर के पहले दिन 825 मरीजों का पंजीकरण

Fri, 09 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
चयनित मरीजों के मोतियाबिंद के होंगे नि:शुल्क ऑपरेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नगर के सिविल अस्पताल परिसर में शुक्रवार से तीन दिवसीय निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के पहले दिन 825 मरीजों का पंजीकरण किया गया। इन मरीजों की जांच के बाद मोतियाबिंद के नि:शुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। शिविर का आयोजन सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ठियोग की ओर से किया जा रहा है, जिसमें रोटरी आई फाउंडेशन मारंडा पालमपुर के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ रोहित गर्ग और उनकी टीम नेत्रों की जांच कर मोतियाबिंद के रोगियों के नेत्रों के ऑपरेशन करेंगे। यह ऑपरेशन आधुनिक तकनीक से होंगे। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के प्रधान महेंद्र प्रताप चंदेल ने कहा कि हर साल आयोजित होने वाले इस शिविर में शुक्रवार को रोगियों का पंजीकरण करने के बाद शनिवार को जांच होगी और रविवार को मोतियाबिंद से प्रभावित लोगों की आंखों की शल्य चिकित्सा कर लेंस लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed