फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Expressed happiness on Buddhi Singh being made the chairman of Milkfed

Rampur Bushahar News: बुद्धि सिंह को मिल्कफेड का चेयरमैन बनाए जाने पर जताई खुशी

Mon, 10 Mar 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। प्रदेश सरकार की ओर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं आनी विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले बुद्धि सिंह ठाकुर को मिल्कफेड का चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रदेश हाईकमान का आभार जताया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बुद्धि सिंह ठाकुर के लंबे राजनीतिक अनुभव और जनसेवा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को भी लाभ मिलेगा। पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी परस राम, जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य शेर सिंह ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, फकीर चंद वर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष विजय कंवर, रामकृष्ण ठाकुर, पप्पू सत्या, ओमप्रकाश, गोविंद शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विजय कुमार, अनिल नेगी, राजेश ठाकुर, जितेंद्र रॉकी, भागचंद, डोला सिंह, अशोक, जालप राम, रमेश सिंघा, सुभाष सिंघा, अजीत ठाकुर, धनी राम, किशोरी लाल शर्मा, संयोग वर्मा, कपिल ठाकुर, रूप सिंह, तोया राम, सुभाष ठाकुर और संजय सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed