फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Expressed gratitude on the announcement of four year B.Ed course in Tikkar College

Rampur Bushahar News: टिक्कर कॉलेज में चार वर्षीय बीएड कोर्स की घोषणा पर जताया आभार

Wed, 03 Dec 2025 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा के नावर क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राजकीय महाविद्यालय टिक्कर में चार वर्षीय एकीकृत बीएड कोर्स शुरू करने की घोषणा करने के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण निर्णय क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करेगा और छात्रों को बेहतर और आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय सावड़ा में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू करवाने के लिए भी शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। इससे अब छात्र बीवॉक (हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म), बीवॉक (रिटेल एंड फाइनेंस) और एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी और एमकॉम जैसे पीजी कोर्स कर सकेंगे। साथ ही एलबीएस राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर में दो वर्षीय बीपीएड कोर्स को स्वीकृति प्रदान की गई है। स्थानीय छात्रों के साथ प्रदेशभर के विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ये सभी उपलब्धियां शिक्षा मंत्री के निरंतर प्रयासों और क्षेत्र की जरूरतों को प्राथमिकता देने के कारण ही संभव हो सकी हैं। उन्होंने क्षेत्र से जुड़े कई विकासात्मक मुद्दे भी शिक्षा मंत्री के समक्ष रखे। मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और क्षेत्र का विकास वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर जुब्बल-कोटखाई कांग्रेस अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, पंचायत प्रधान, उप प्रधान, स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता और अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article