{"_id":"6803898fd375cb58f9055b09","slug":"expressed-gratitude-for-sanctioning-three-girls-hostels-in-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-133468-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर में तीन कन्या छात्रावास को स्वीकृति देने पर आभार जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर में तीन कन्या छात्रावास को स्वीकृति देने पर आभार जताया
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कानम, पूह और रारंग में कन्या छात्रावास बनने जा रहे हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने आठ करोड़ 75 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रांत महामंत्री संतोष राज नेगी ने पीएम मोदी का आभार प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की जनजातीय समाज के हितों के लिए दूरगामी सोच के कारण किन्नौर में यह तीन कन्या छात्रावास बनने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि किन्नौर में बनने वाले मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स के लिए भी 1 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। संवाद