{"_id":"5f5e485d8ebc3e50af7a6af9","slug":"exam-rampur-hp-news-sml344988661","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह केंद्रों में सुबह 574 और शाम के सेशन में पहुंचे 568 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह केंद्रों में सुबह 574 और शाम के सेशन में पहुंचे 568 अभ्यर्थी
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना काल में पहली बार उपमंडल स्तर पर आयोजित हुई एचएएस की परीक्षा में उम्मीद से कम अभ्यर्थियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। रामपुर उपमंडल के छह केंद्रों में रविवार को परीक्षाएं देने केवल 39 प्रतिशत अभ्यर्थी ही पहुंच पाए। उपमंडल में परीक्षा करवाने के लिए छह केंद्र स्थापित किए गए थे। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए भेजा गया।
गौर हो कि उपमंडल स्तर पर रविवार को एचएएस (हिमाचल प्रशासनिक सेवाएं) की परीक्षाएं आयोजित हुईं। दो सेशन में आयोजित इस परीक्षा के लिए छह केंद्र पीजी कॉलेज रामपुर, कन्या स्कूल, छात्र स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में स्थापित किए गए थे। इन केंद्रों में सुबह 10 से 12 बजे तक हुई पहले सेशन की परीक्षा में 574 और दोपहर 2 से 4 बजे तक दूसरे सेशन की परीक्षा में 568 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। उपमंडल में कुल 1472 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी लेकिन केवल 39 प्रतिशत अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। हालांकि प्रशासन द्वारा परिवहन निगम के अधिकारियों को बस सेवा चलाने के विशेष निर्देश दिए गए थे। एचएएस की परीक्षा देने के लिए रामपुर उपमंडल के साथ-साथ किन्नौर जिले और कुल्लू जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अभ्यर्थी पहुंचे। अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद भी उन्हें परीक्षा में बैठने दिया गया। हालांकि परीक्षाओं को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों में मौजूद रहे। उपमंडलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों ने परीक्षा को संपन्न करने मे अहम भूमिका निभाई। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि रामपुर उपमंडल के छह केंद्रों में एचएएस की परीक्षा हुई। परीक्षा में केवल 39 प्रतिशत अभ्यर्थी ही भाग लेने पहुंचे। प्रशासन की ओर से परीक्षा करवाने के लिए सुरक्षा और सैनिटाइजिंग के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। परीक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम को विशेष बस सेवाएं चलाने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए आवेदन अधिक जबकि परीक्षा देने कम संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे हैं।