{"_id":"637122b27f917f62192257e5","slug":"evm-put-in-strong-room-after-voting-in-rampur-rampur-hp-news-sml427713731","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में कड़े सुरक्षा घेरे में रखी गईं ईवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में कड़े सुरक्षा घेरे में रखी गईं ईवीएम
विज्ञापन
रामपुर के पदम छात्र स्कूल में कड़ी सुरक्षा में रखीं ईवीएम मशीनें
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर आरक्षित विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम मशीनों में कैद हो गया है। शनिवार देर रात तक मशीनों को स्ट्रांग रूम में पहुंचाने का सिलसिला चला रहा। निर्वाचन आयोग ने रामपुर के पद्म छात्र स्कूल सभागार में स्ट्रांग रूम स्थापित किया है। आठ दिसंबर को यहां मतगणना होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।
स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को रखा गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि आठ दिसंबर तक ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में रहेंगी। निर्वाचन आयोग ने तीन सुरक्षा घेरे में ईवीएम को रखा है। स्ट्रांग रूम के बाहर आईटीबीपी, प्रदेश पुलिस और स्थानीय पुलिस के जवान तैनात हैं।
चुनाव ऑब्जर्वर सहित राजनीतिक दलों के सदस्यों की मौजूदगी में ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। पदम छात्र स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम में विस क्षेत्र के 153 मतदान केंद्रों से लाई गई मशीनें रखी गई है। शनिवार रात 12:30 बजे आखिरी पोलिंग पार्टी ने ईवीएम मशीन स्ट्रांग रूम पहुंचाई। स्ट्रांग रूम के कमरे को सील कर दिया गया है।