फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Estimated to be 12 lakh apple boxes in Chaupal

Rampur Bushahar News: चौपाल में 12 लाख सेब की पेटियां होने का अनुमान

Sat, 29 Jun 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
सेब सीजन की तैयारियों में जुटा प्रशासन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

चौपाल(रोहडू)। सेब सीजन की तैयारियों को लेकर एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को एक बैठक का आयोजन हुआ। इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि सेब सीजन शुरू हो रहा है और बागवानी विभाग के अनुमान के अनुसार इस साल चौपाल में करीब बारह लाख पेटी सेब की फसल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सेब सीजन सुचारू ढंग से चले। इसके लिए अभी से सभी हितधारक तैयारियां शुरू कर दें। सेब ढुलान के भाड़े में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। पिछले वर्ष का तय भाड़ा ही इस वर्ष लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। हेमचंद वर्मा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़क व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए, ताकि सेब सीजन के दौरान बागवानों को अपनी उपज समय पर विभिन्न फल मंड़ियों में पहुंचाने में दिक्कत न हो। उन्होंने एचपीएमसी एवं हिमफैड को निर्देश दिए कि वे समयबद्ध अवधि में अपने कलैक्शन सेंटर स्थापित करें। ट्रे और कार्टन की आपूर्ति भी सुनिश्चित करें, ताकि बागवानों को उचित दामों पर पैकेजिंग सामग्री उपलब्ध हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्युत विभाग से आग्रह किया कि वे सेब सीजन के दौरान ग्रेडिंग व सोर्टिंग मशीनों के सुचारू संचालन के लिए विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस प्रशासन को आदेश दिए कि वे बाहरी राज्यों से आ रहे चालक एवं परिचालक को पहचान पत्र प्रदान करें और वाहनों का पंजीकरण सुनिश्चित करें। ताकि बागवानों को फर्जीवाड़े का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर फल उत्पादक संघ के महासचिव जगदीश जिंटा ने कहा कि ट्रकों में निर्धारित मानदंडों के आधार पर ही फलों की लोडिंग की जानी चाहिए। ओवरलोडिंग से अनेक फल वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इससे ठेकेदार और फल उत्पादक सभी को नुकसान पहुंचता है। बैठक में तहसीलदार चौपाल रेखा शर्मा, एचडीओ श्याम शर्मा, कृषि विकास अधिकारी लायक राम हेटा, सहायक अभियंता जल शक्ति नरेंद्र शर्मा, फल उत्पादक संघ और ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed