{"_id":"5dee7a0d8ebc3e87d53c322f","slug":"esitation-rampur-hp-news-sml3170944125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में वन अधिनियम लागू करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में वन अधिनियम लागू करने की उठाई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में सोमवार को हिमलोक जागृति मंच और किन्नौर जिला वन अधिकार संघर्ष समिति के तत्वावधान में रैली का आयोजन किया गया। रैली में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कई लोगों ने भाग लिया और प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस रैली के दौरान वन अधिनियम लागू करने और पेंडिंग नौतोड़ को जल्द से जल्द बहाल करने की मांग की गई।
सभी सदस्याओं ने रिकांगपिओ बाजार से रामलीला ग्राउंड तक रैली निकाली। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रवक्ताओं ने अपने अपने विचार प्रकट किए और प्रदेश सरकार से जल्द वन अधिनियम लागू करने और पेंडिग नौतोड़ बहाल करने की मांग रखी। इस मौके पर संयोजक हिमलोक जागृति मंच आरएस नेगी, जिया लाल नेगी, अध्यक्ष जिला वन अधिकार संघर्ष समिति निर्मल दास नेगी, राम लच्छ नेगी, यशवंत नेगी, आत्मा राम नेगी, जय प्रकाश नेगी, कर्म चंद नेगी, टिकम सिंह नेगी, शंकर भगत नेगी, परमेश्वर नेगी, यंगुर सेन नेगी, पदम भूषण नेगी, देवन जोश नेगी, धर्म देव नेगी, वीर सेन नेगी, चंद्र नेगी, ठाकुर भगत नेगी, रामा नंद नेगी, शांता कुमार नेगी, सोनम तरंगे और हिमांशी मौजूद रहे।
उधर, उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने बताया कि नौतोड़ और वन अधिकार नियम के हाईकोर्ट में केस लंबित हैं। इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।