फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Accused granted bail in poppy husk case

Rampur Bushahar News: 5.291 किलोग्राम चूरापोस्त मामले में आरोपी को मिली जमानत

Sun, 06 Sep 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर स्थित विशेष न्यायाधीश-II, किन्नौर की अदालत ने 5.291 किलोग्राम चूरापोस्त की कथित बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी बिट्टू को जमानत दे दी है। अदालत ने पाया कि बरामद चूरापोस्त की मात्रा वाणिज्यिक मात्रा से कम है। ऐसे में एनडीपीएस एक्ट की धारा-37 के प्रावधान इस मामले में लागू नहीं होते हैं। अदालत ने यह भी पाया कि आरोपी बिट्टू 4 अगस्त से न्यायिक हिरासत में है और जांच अधिकारी को अब उसकी हिरासत की आवश्यकता नहीं है। इस मामले में सहआरोपी को भी इसी अदालत से जमानत मिल चुकी है। समानता के सिद्धांत के आधार पर अदालत ने बिट्टू को भी जमानत का हकदार माना। मामले के अनुसार, आनी पुलिस ने 30 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की थी। पुलिस ने एक टैक्सी से 5.291 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया था। जांच के दौरान सह-आरोपी पिंकी राम के बयान और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड के आधार पर बिट्टू का नाम सामने आया। उस पर पिंकी राम से ऑनलाइन भुगतान लेने का आरोप है। अदालत ने बिट्टू को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की एक स्थानीय जमानत प्रस्तुत करने पर रिहा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article