फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Environmental awareness workshop organized in Kufri school

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण पर किया जागरूक

Thu, 27 Mar 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
कुफरी स्कूल में पर्यावरण जागरुकता कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कुफरी में ईको विज्ञान फाउंडेशन के सौजन्य से वीरवार को एक दिवसीय पर्यावरण जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह पहल विप्रो अर्थियन प्रोग्राम के तहत की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को प्रकृति से जुड़ीं खेलों, गतिविधियों और संवादात्मक सत्रों के जरिये पर्यावरण संरक्षण पर जागरूक किया। कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन और पारिस्थितिक संतुलन जैसे विषयों पर चर्चा की गई। छात्रों को सिखाया कि वे अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे प्रयासों के जरिये पर्यावरण संरक्षण में कैसे योगदान दे सकते हैं। कार्यशाला में 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। कार्यशाला का संचालन विद्यालय की ईको क्लब प्रभारी लता शर्मा ने किया। ईको विज्ञान फाउंडेशन की प्रतिनिधि श्रेय गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशाला विद्यार्थियों के लिए जरूरी हैं। प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed