फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Entrance exam will be held on 29th for sixth class in JNV Kinnaur

Rampur Bushahar News: जेएनवी किन्नौर में छठी कक्षा के लिए 29 को होगी प्रवेश परीक्षा

Thu, 20 Apr 2023 10:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों की चयन परीक्षा 29 अप्रैल को होगी। जिले के चार सरकारी स्कूलों में 11:30 से 1:30 तक चयन परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ के प्रभारी प्राचार्य योगेश कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कक्षा छह में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा 29 अप्रैल को आयोजित होगी। परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं, जो कि नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट अथवा दिए गए लिंक से प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा निर्देशों को अभ्यर्थियों और अभिभावकों को अवश्य पढ़ लेना चाहिए, ताकि परीक्षा में कोई असुविधा न हो। उन्होंने ने कहा कि इस परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी, जिसका समय प्रात: 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। प्रश्न पत्र में कुल 100 अंक होंगे और कुल 80 प्रश्न को हल करना होगा, जो कि मानसिक योग्यता के 40 प्रश्न और 50 अंक, गणित के 20 प्रश्न और 25 अंक, एवं भाषा परीक्षण के 20 प्रश्न और 25 अंक दिए जाएंगे। इस परीक्षा में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हिंदी और अंग्रेजी में प्रश्न पत्र दिया जाएगा। जिले के चार सरकारी स्कूलों में यह परीक्षा होगी, जिनमें सरकारी स्कूल सांगला, सरकारी स्कूल भावानगर, सरकारी स्कूल पूह और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ शामिल हैं। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए प्राचार्य योगेश कुमार के दूरभाष नंबर 98164-43909, 86308-56068 या फिर व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed