{"_id":"6a5791b7ddb049b9ec065319","slug":"ensure-timely-payment-for-milk-and-investigate-irregularities-bjp-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-164843-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध का समय पर करें भुगतान और अनियमितताओं की हो जांच : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध का समय पर करें भुगतान और अनियमितताओं की हो जांच : भाजपा
विज्ञापन
एसडीएम निरमंड को ज्ञापन सौंपते भाजपा मंडल के पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत : पार्टी
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, उचित कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। दूध का भुगतान न करने पर बुधवार को भाजपा मंडल निरमंड ने एसडीएम निरमंड जगदीप सिंह राठौर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भाजपा ने कहा कि उपमंडल निरमंड क्षेत्र के दूध उत्पादक किसान नियमित रूप से दुग्ध सहकारी समितियों और दूध संग्रह केंद्रों में दूध उपलब्ध करवा रहे हैं, लेकिन लंबे समय से उन्हें दूध का भुगतान समय पर नहीं मिल रहा है। भुगतान में लगातार हो रही देरी के कारण क्षेत्र के दूध उत्पादकों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
भुगतान समय पर न मिलने से पशुओं के चारे, दवाइयों और अन्य आवश्यक खर्चों का वहन करना किसानों के लिए अत्यंत कठिन हो गया है। इससे उनकी आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और किसानों में रोष व्याप्त है। इसके अलावा दूध उत्पादकों से प्रत्येक माह दो दिन दूध संग्रह नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में भी विस्तृत जांच कर वस्तुस्थिति स्पष्ट किए जाने की आवश्यकता है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
भाजपा ने मांग की कि मामले की तत्काल जांच कर संबंधित विभाग और संस्था को दूध उत्पादकों का समस्त बकाया भुगतान शीघ्र करवाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। साथ ही भविष्य में किसानों को दूध का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने तथा दूध संग्रह में हो रही अनियमितताओं को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री विदेश निगम, हीरा लाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष कमला वर्मा, महामंत्री उत्तरा ठाकुर, डीएन शुक्ला, विक्रांत भारद्वाज, नरेंद्र ठाकुर, लोकेंद्र ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।