फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ensure all departmental schemes reach every household

हर घर तक पहुंचे विभाग की सभी योजनाएं : बुद्धि सिंह ठाकुर

Fri, 11 Sep 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Ensure all departmental schemes reach every household
आनी में 20 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक में विभिन्न योजनाओं के बारे में हुई चर्चा। संवाद
. 20 सूत्रीय कार्यक्रम की बैठक में पात्र लोगों को योजनाओं के लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश
विज्ञापन


. लंबित और धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों को जल्द पूरा करने की उठी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)।
पंचायत समिति सभागार में 20 सूत्री कार्यक्रम की बैठक शुक्रवार को हुई। अध्यक्षता मिल्कफेड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी साझा की। अध्यक्ष बुद्धि सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि आनी क्षेत्र में 18 योजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिनमें से पांच योजनाएं आगामी दो माह में पूरी कर ली जाएंगी। बैठक के दौरान लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों में लंबित और धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई और विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करवाया। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ मनीष ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही नई सड़कों की जानकारी दी। वहीं, मुहान पंचायत प्रधान संतोष ठाकुर ने नगान-श्वाड-राणाबाग सड़क की खस्ताहालत का मुद्दा उठाते हुए सड़क को दुरुस्त करने और इसे एमडीआर में शामिल करने की मांग रखी। इस पर अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग को सड़क का प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में बंद पड़ी सभी सड़कों को जल्द बहाल करने के भी निर्देश दिए। बीएमओ आनी डॉ. भागवत मेहता ने बताया कि आनी के नवनिर्मित अस्पताल भवन पर अब तक 15 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। आगामी कार्य बजट उपलब्ध होने के बाद शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुंगश पीएचसी भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने आनी अस्पताल में डॉक्टर, फार्मासिस्ट सहित विभिन्न रिक्त पदों की जानकारी भी बैठक में साझा की। इसके अलावा अस्पताल में नई एक्सरे मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी, एसएमएस उद्यान बलवीर चौहान, एसएमएस कृषि निका राम, श्रम कल्याण अधिकारी रामपुर, विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता, विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ क्षेत्र के लोगों तक अपेक्षित रूप से नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारी को सप्ताह में एक दिन आनी में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनने और उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी श्रम विभाग की योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभों का अधिक से अधिक फायदा उठाने की अपील की। अधिकारी के आनी में बैठने का दिन एसडीएम की ओर से जल्द निर्धारित किया जाएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि आनी सब डिपो में जल्द नई बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस मौके पर जिप सदस्य डॉ. सुनील कुमार, एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट, बीडीओ विवेक टेसू सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed