फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Encroachments identified along a 2-km stretch of NH-5; 30 encroachments marked in Chuhabag.

Rampur Bushahar News: एनएच-5 पर दो किमी में अवैध कब्जों की निशानदेही, चूहाबाग में 30 अतिक्रमण चिह्नित

Mon, 13 Jul 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Encroachments identified along a 2-km stretch of NH-5; 30 encroachments marked in Chuhabag.
रामपुर के चूहाबाग में एनएच पांच पर हुए अतिक्रमण की जांच करता संयुक्त विभागीय दल। संवाद
संयुक्त टीम ने जीवा राम स्टोर से चूहाबाग तक किया निरीक्षण
विज्ञापन

एक सप्ताह में नहीं हटा कब्जा तो एनएचएआई करेगा कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बाद नेशनल हाईवे-5 पर अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। उपमंडल रामपुर में भैरा खड्ड से ज्यूरी के पास चौरा तक संयुक्त विभागीय दल अतिक्रमण की पहचान और नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में जुटा है। सोमवार को कार्रवाई के दूसरे दिन चूहाबाग क्षेत्र में 30 अवैध कब्जों की पहचान कर संबंधित लोगों को एक सप्ताह के भीतर कब्जा हटाने के नोटिस जारी किए गए।
नेशनल हाईवे-5 पर अतिक्रमण हटाने का अभियान 9 जुलाई से शुरू हुआ था। पहले दिन खनेरी से रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में 32 अवैध कब्जों की पहचान कर नोटिस जारी किए गए थे। भारी बारिश और अवकाश के कारण बीच में कार्रवाई प्रभावित रही, जिसे सोमवार को फिर शुरू किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार के नेतृत्व में एनएचएआई, प्रशासन, वन विभाग, नगर परिषद और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने वार्ड नंबर आठ चूहाबाग में जीवा राम स्टोर से लेकर चूहाबाग के अंतिम छोर स्थित डिवाइडर तक करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में अतिक्रमण की निशानदेही की। संयुक्त टीम के पहुंचते ही एनएच किनारे अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चूहाबाग क्षेत्र को अतिक्रमण की दृष्टि से सबसे संवेदनशील माना जाता है। यहां शहर की सबसे बड़ी मोटर मार्केट होने के कारण सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग और अतिक्रमण से अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नोटिस मिलने के बाद यदि निर्धारित एक सप्ताह के भीतर कब्जे नहीं हटाए गए तो एनएचएआई स्वयं अतिक्रमण हटाएगा। कार्रवाई में आने वाला पूरा खर्च संबंधित कब्जाधारियों से वसूला जाएगा।

मंगलवार को चूहाबाग से रामपुर मुख्य बाजार तक नेशनल हाईवे पर हुए अवैध कब्जों और अतिक्रमण की पहचान का अभियान जारी रहेगा।
एनएचएआई रामपुर के सहायक अभियंता प्रदीप कौशल ने बताया कि सोमवार को चूहाबाग क्षेत्र में 30 अवैध कब्जों की पहचान कर संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को मुख्य बाजार क्षेत्र में भी अतिक्रमण की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed