{"_id":"696641aa74e4c57c180159cc","slug":"encroachment-is-increasing-in-nitthar-administration-should-take-appropriate-action-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-152167-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नित्थर में बढ़ रहा अतिक्रमण, उचित कार्रवाई करे प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नित्थर में बढ़ रहा अतिक्रमण, उचित कार्रवाई करे प्रशासन
विज्ञापन
नित्थर बाजार में अतिक्रमण से लगातार संकरी होती जा रही सडक़, पैमाइश कराने की उठी मांग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने एसडीएम को पैमाइश करने के लिए भेजी अर्जी
सड़क संकीर्ण होने के कारण लग रहा जाम, खतरे के साए में आवाजाही कर रहे राहगीर और स्कूली बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर(कुल्लू)। क्षेत्र की सात पंचायतों के मुख्यालय नित्थर में सड़क संकरी होती जा रही है। मुख्य बाजार में अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है, जिस पर कार्रवाई बहुत जरूरी है। संकरी सड़क पर रोजाना जाम की समस्या बन रही है और लोग परेशान हैं। स्कूल के बच्चे और राहगीर खतरे के साए में आवाजाही करने को मजबूर हैं। उप तहसील मुख्यालय में बढ़ते अतिक्रमण को रोकने के लिए लोगों ने प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई है। नित्थर और देहरा पंचायत के ग्रामीणों ने एसडीएम मनमोहन सिंह को पैमाइश करवाने के लिए मांगपत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने कहा कि उप तहसील नित्थर बाजार करीब दो किलोमीटर तक फैला हुआ है। नित्थर बाजार समेत शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर से जीरो प्वाइंट कोयल-बायल सड़क तक मार्ग काफी तंग हो गया है। इसमें नित्थर और देहरा पंचायत के लोगों ने कहा है कि नित्थर की मुख्य सड़क दिन-प्रतिदिन संकरी होती जा रही है। सड़क के किनारे वाहन खड़े किए जा रहे हैं। लोगों की ओर से अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है, जिस वजह से आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एसडीएम से मांग उठाई है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दें कि अतिक्रमण को जल्द हटाया जाए। एसडीएम मनमोहन सिंह का कहना है कि उक्त मामले में उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग को ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे।