फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Employees should get the election process done fairly

निष्पक्षता से चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाएं चुनाव कर्मी : सुरेंद्र मोहन

Fri, 29 Jul 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Employees should get the election process done fairly
पीजी कॉलेज रामपुर सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मौजूद चुनाव कर्मी। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। शिमला जिले के जिला परिषद वार्ड-2 में रिक्त पड़े पद को भरने के लिए उप चुनाव हो रहा है। इसे लेकर 10 अगस्त को मतदान प्रक्रिया आयोजित होगी। चुनाव से पूर्व चुनाव कर्मियों के लिए शुक्रवार को पीजी कॉलेज रामपुर सभागार में पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने चुनाव कर्मियों को चुनाव प्रक्रिया भेदभाव रहित और निष्पक्षता से करवाने को कहा।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को चुनाव कर्मियों के लिए प्रथम पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में चुनाव प्रक्रिया में तैनात करीब 350 चुनाव कर्मियों ने भाग लिया। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने चुनाव कर्मियों को चुनाव करवाने संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने चुनाव कर्मियों को चुनाव प्रक्रिया और मतदान के दिन बरती जाने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया। पूर्वाभ्यास के दौरान बताया गया कि जिला परिषद वार्ड झाकड़ी के इस उप चुनाव में रामपुर विकास खंड की 13 पंचायतों के मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। 10 अगस्त को करीब 17,861 मतदाता मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे। अब अगला पूर्वाभ्यास 4 और 6 अगस्त को आयोजित होगा। 8अगस्त को बीडीओ कार्यालय रामपुर से 72 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। इस उप चुनाव में केवल एक ही मतपत्र का प्रयोग होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed