फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Employees conducted a cleanliness drive in Jhakri

Rampur Bushahar News: झाकड़ी में कर्मचारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 20 Sep 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Employees conducted a cleanliness drive in Jhakri
झाकड़ी में स्वच्छता अभियान के तहत कचरा एकत्रित करते परियोजना प्रमुख राजीव कपूर और अन्य अधिकारी।
रामपुर बुशहर। नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) ने स्वच्छता पखवाड़े के तहत कार्यालय परिसर के पास एनएच-पांच (सीटीयू-1) पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर ने किया। इसमें परियोजना के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान के दौरान कर्मचारियों ने एनएच-पांच के सड़क किनारे और आसपास के क्षेत्र में सफाई की। प्लास्टिक, कागज और अन्य प्रकार के अपशिष्ट को एकत्रित किया गया। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने कहा कि स्वच्छता को केवल किसी विशेष अभियान या कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। इसे दैनिक कार्यशैली और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने की आवश्यकता है।

झाकड़ी में स्वच्छता अभियान के तहत कचरा एकत्रित करते परियोजना प्रमुख राजीव कपूर और अन्य अधिकारी।

झाकड़ी में स्वच्छता अभियान के तहत कचरा एकत्रित करते परियोजना प्रमुख राजीव कपूर और अन्य अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article