{"_id":"64d12d33ac7db10f69013b34","slug":"employee-union-built-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-3799-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कमल शर्मा बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड ननखड़ी के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कमल शर्मा बने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड ननखड़ी के अध्यक्ष
Mon, 07 Aug 2023 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड ननखड़ी के चुनाव लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में चुनाव प्रभारी कुशाल शर्मा की देखरेख में हुए। प्रभारी कुशाल शर्मा ने कहा कि ननखड़ी के चुनाव के साथ ही जिला शिमला के सभी खंडों के चुनाव करवाए गए। कमल शर्मा को राजपत्रित कर्मचारी संघ खंड ननखड़ी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जबकि राजीव शर्मा वन विभाग को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोपाल छोलटा जल शक्ति विभाग को महासचिव, सुभाष मेहता को शिक्षा विभाग को कोषाध्यक्ष, कपिल जलशक्ति विभाग को प्रेस सचिव, ज्ञानचंद शिक्षा विभाग को संगठन सचिव, देवेंद्र लोक निर्माण विभाग को उपाध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी के विस्तार के लिए अध्यक्ष और निर्वाचित कार्यकारिणी को अधिकृत किया गया। कमल शर्मा ने कहा कि आगामी बैठक में शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। चुनाव प्रभारी कुशाल शर्मा ने कहा कि सभी विभागों के कर्मचारियों की समस्याओं को हल करवाया जाएगा।
विज्ञापन