फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   employee confrence held in rohru

कर्मचारियों के सम्मेलन में गूंजा पुरानी पेंशन और न्यूनतम वेतन का मुद्दा

Sun, 11 Sep 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
employee confrence held in rohru
सम्मेलन के दौरान रोहडू में उपस्थित कर्मचारी महिलाएं - फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। रोहडू़ में आयोजित कर्मचारी सम्मेलन में पुरानी पेंशन, नियमितिकरण और न्यूनतम वेतन के मुद्दे खूब गूंजे। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार को इन मांगों को जल्द पूरा करने की मांग भी उठाई। सम्मेलन में प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री बृजलाल शर्मा, विपिन डोगरा राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कर्मचारियों ने बोर्डों, निगमों के कर्मचारियों को पेंशन देने, न्यूनतम वेतन महंगाई सूचकांक के अनुसार 18,000 रुपये देने, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर्स, मिड डे मिल, अंशकालिक पटवारी सहायक, पैरा पंप ऑपरेटर, फिटर और मल्टी पर्पज वर्कर्स को न्यूनतम वेतन देने, सिलाई कटाई अध्यापिकाओं को शीघ्र नियमित करने की मांग भी रखी।
विज्ञापन

इसके अलावा विद्युत बोर्ड और परिवहन विभाग सहित सभी विभागों में नये वेतनमानों में व्याप्त वेतन विसंगतियों दूर करने की मांग भी उठाई गई। कर्मचारियों ने परिवहन निगम के कंडक्टर श्रेणी को उच्च वेतनमान, करुणामूलक आधार पर बिना शर्त नौकरी देने, आउटसोर्स कर्मियों को शीघ्र अनुबंध के आधार लाने, जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग सहित सभी बोर्डों, निगमों में शिक्षित, और आईटीआई प्रशिक्षित कर्मियों को एकमुश्त छूट देकर तृतीय श्रेणी के पदों पर पदोन्नत करने की मांग रखी। इसके अलावा मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को आंगनबाड़ी केंद्रों में मर्ज करने और बराबर वेतनमान देने का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन

बैठक में महिला कर्मचारियों, आंगनबाड़ी, आशा और सिलाई अध्यापिकाओं ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर शोषण कर रही है। महिला हेल्थ वर्कर्स को पुरुषों के समान पदोन्नत नहीं किया जा रहा। इसके अलावा कर्मचारियों ने आंगनबाड़ी, आशा वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, ईपीएफ और ईएसआई सुविधा की मांग उठाई। विद्युत तकनीकी कर्मचारियों और परिवहन निगम के कंडक्टर, हाईवर और अन्य स्टाफ की वेतन विसंगतियां दूर करने का मामला संघ के पदाधिकारियों के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संघ ने प्रदेश सरकार से सभी कर्मियों को चार पदोन्नतियां प्रदान करने की मांग रखी। संघ ने चेताया कि अगर प्रदेश सरकार इन मामलों का निपटारा नहीं किया तो कर्मचारी सरकार के लिए परेशानी तैयार करने वाले हैं।

इस दौरान भारतीय मजदूर संघ रोहडू़ के अध्यक्ष नेगी राम ठाकुर, कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम दुल्टा, प्रदेश संयुक्त सचिव जवाहर ठाकुर, विद्युत तकनीकी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देविंद्र रयाण, सह संगठन मंत्री चमन शर्मा, आईपीएच कर्मचारी महासंघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष रूपलाल शर्मा, परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बालक राम मोल्टा, आंगनबाड़ी अध्यक्ष चौहारा आशा रुगटा, सचिव रेखा शौगी, आशा संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पा मांटा, चिड़गांव प्रधान रक्षा शर्मा, टिक्कर प्रधान अनिता शर्मा, राजस्व विभाग अंशकालिक कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री किशोर चुंटा, जिला उपाध्यक्ष जलरक्षक पंप अटेंडेंट संघ अनिल रिठवान, आंध्रा मंडल प्रधान जवाहर, संगठन मंत्री दिवान, सिलाई कटाई संघ रोहडू़ सचिव बबिता शर्मा ने अपने-अपने विभागों की मांगों को रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed