फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Emphasis on organizational expansion at the Koli community's Rampur division meeting

Rampur Bushahar News: महिलाओं को संगठन से जोड़ने का लिया निर्णय

Thu, 08 Oct 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on organizational expansion at the Koli community's Rampur division meeting
कोली समाज रामपुर मंडल की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत : संगठन
कोली समाज रामपुर मंडल की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर
विज्ञापन

. 22 पंचायतों के प्रतिनिधि जुटे, महिला सहभागिता बढ़ाने और स्थायी भवन निर्माण का प्रस्ताव पारित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
हिमाचल प्रदेश कोली समाज रामपुर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष मदन कश्यप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक में प्रदेश महामंत्री गोपाल झिल्टा, जिला शिमला कोली समाज के अध्यक्ष रमेश पाल और संगठन मंत्री सूरत घिनटा विशेष रूप से मौजूद रहे। रामपुर क्षेत्र की 22 पंचायतों के प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में संगठन को पंचायत और ग्रामीण स्तर तक मजबूत करने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। महिला प्रतिनिधियों ने पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया। प्रत्येक महिला अपने साथ कम से कम पांच महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी। महिला प्रतिनिधियों कौशल्या जोशी, प्रेम लता, कृष्णा नेगी, कौशल्या और खेमा जोशी ने संगठन की मजबूती और महिला सहभागिता को लेकर विचार रखे। अन्य प्रतिनिधियों ने भी सामाजिक मुद्दों पर अपने सुझाव साझा किए। बैठक में रामपुर क्षेत्र में कोली समाज के लिए स्थायी भवन बनाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके लिए सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्ताव रखने का निर्णय लिया गया। वहीं, भीम आर्मी के साथ सामाजिक मुद्दों पर संवाद और समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष रमेश पाल ने बताया कि जिला शिमला कोली समाज के चुनाव दिसंबर 2026 में प्रस्तावित हैं। रामपुर मंडल की विशेष बैठक बुलाकर चुनाव रामपुर में करवाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री गोपाल झिल्टा ने कहा कि कोली समाज गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन है। इसका उद्देश्य समाज के लोगों को संगठित करना, आपसी सहयोग बढ़ाना और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करना है। संगठन मंत्री सूरत घिनटा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। मंडल अध्यक्ष मदन कश्यप और महासचिव अविनाश जोशी ने कहा कि जल्द ही ग्रामीण स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। बैठक में सामाजिक एकता, महिला सहभागिता और संगठन के विस्तार के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जिया लाल, रोहित सागर, श्याम लाल, प्रीतम, गोपू राम, राजेंद्र और प्रताप सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed