फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Electricity, water and roads are closed in Dodra Kwar subdivision

Rampur Bushahar News: डोडरा क्वार उपमंडल में बिजली, पानी और सड़कें बंद

Thu, 29 Jan 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Electricity, water and roads are closed in Dodra Kwar subdivision
हिमपात के बाद बहाल हुआ चौपाल ​से शिमला मार्ग। संवाद
रोहड़ू डिपो के 26 रूट पूरी तरह बंद, 24 हुए प्रभावित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। मौसम साफ होने के बाद भी डोडरा क्वार उपमंडल में बिजली, पेयजल आपूर्ति और सड़कें पूरी तरह ठप पड़ी हैं। चौपाल उपमंडल में जन जीवन अस्त -व्यस्त है। हालांकि, विभाग के कर्मचारी दिनरात सेवाओं को बहाल करने में जुटे हुए हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के रोहड़ू डिपो के तहत अभी तक बसों के 26 रूट पूरी तरह बंद पड़े हुए हैं। 24 रूटों पर बस सेवा आधे तक चल रही है। लंबी दूरी के सभी रूट वाहनों के लिए वीरवार से सुचारु हो गए। लोक निर्माण विभाग की मशीनें और मजदूर दिन-रात सड़कों को बहाल करने में हुए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि भट्टी ने बताया कि सभी सड़कों को बहाल करने का काम लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह तक अधिकांश रूट छोटे वाहनों के लिए बहाल हो जाएगे। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता जीडी शर्मा ने बताया कि रोहड़ू उपमंडल में केवल तीन ट्रांसफार्मर अभी बंद चल रहे हैं। डोडरा क्वार के लिए लाइन चांशल घाटी में टूटी हुई है। अधिक बर्फबारी के कारण कुछ दिन का समय लग सकता है। जुब्बल के एसडीएम गुरमीत नेगी ने बताया कि जुब्बल उपमंडल में बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल हो गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्र की केवल चार सड़कें बंद हैं। इनको खोलने का काम चल रहा है।

चौपाल और कुपवी उपमंडल में तीसरे दिन भी जन जीवन अस्त-व्यस्त
चौपाल।
चौपाल और कुपवी उपमंडल में मौसम खुलने के बाद भी जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। कई गांवों में आठ दिन से बिजली गुल है। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर अभी छोटे वाहन नहीं चल रहे हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के 32 रूट बंद पड़े हुए हैं। निगम की चार बसें ग्रामीण क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद फंसीं हुई हैं। उपमंडल चौपाल के तहत नेरवा और कुपवी में बिजली के करीब 410 ट्रांसफार्मर अभी तक बंद पड़े हुए हैं। बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता गवर्धन दिल्टा ने बताया कि बिजली बोर्ड के कर्मचारी दिन-रात बिजली बहाल करने में जुटे हैं। बिजली की लाइनों को अधिक नुकसान पहुंचा है। जल्द ही पूरे उपमंडल में बिजली को बहाल करने के प्रयास जारी हैं। पूरे उपमंडल क्षेत्र में अभी तक बर्फबारी के बाद चौपाल, नेरवा और कुपवी के अंतर्गत शिलिकायण, झीना, लानी, झोखड, कुरग, पौडिया, जुब्बड, दोपदी से पबास, नावनी-नगाह और टेलर समेत करीब 18 मार्ग अवरुद्ध हैं। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग शक्ति सिंह नेगी ने कहा कि 24 मशीनें दिन-रात कार्य कर रही हैं। मुख्य मार्ग यातायात के लिए खोल दिए हैं। जल्द ही बाकी बंद संपर्क मार्ग खोल दिए जाएंगे। उपमंडल मुख्यालय चौपाल में पेयजल की आपूर्ति पांच दिन के बाद हो रही है। उठाऊ पेयजल योजनाएं नहीं चल रही हैं। करीब 28 पेयजल योजनाएं बंद पड़ी हैं। अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग रजनीश वर्मा ने कहा कि पेयजल योजनाओं की मरम्मत का कार्य जारी है।
विज्ञापन

कोटखाई में छह सड़कें और पांच ट्रांसफार्मर अभी भी बंद
कोटखाई। उपमंडल में बर्फबारी के चलते क्षेत्र की छह सड़कें अभी भी अवरुद्ध हैं। पांच बिजली के ट्रांसफार्मर बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग ने बर्फबारी से बाधित सड़कों को बहाल करने के लिए 15 मशीनें लगाई हैं। लगातार सड़कों को खोलने का कार्य किया जा रहा है। सड़कें बंद रहने और बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। राहत की बात यह है कि क्षेत्र की सभी पेयजल योजनाएं सुचारु रूप से चल रही हैं और पानी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कोटखाई के एसडीएम अभिषेक बरवाल ने बताया कि विभागों की ओर से हालात सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही सभी सड़कों और विद्युत आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिमपात के बाद बहाल हुआ चौपाल से शिमला मार्ग। संवाद

हिमपात के बाद बहाल हुआ चौपाल से शिमला मार्ग। संवाद

हिमपात के बाद बहाल हुआ चौपाल से शिमला मार्ग। संवाद

हिमपात के बाद बहाल हुआ चौपाल से शिमला मार्ग। संवाद

हिमपात के बाद बहाल हुआ चौपाल से शिमला मार्ग। संवाद

हिमपात के बाद बहाल हुआ चौपाल से शिमला मार्ग। संवाद

हिमपात के बाद बहाल हुआ चौपाल से शिमला मार्ग। संवाद

हिमपात के बाद बहाल हुआ चौपाल से शिमला मार्ग। संवाद

हिमपात के बाद बहाल हुआ चौपाल से शिमला मार्ग। संवाद

हिमपात के बाद बहाल हुआ चौपाल से शिमला मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed