{"_id":"69760cecb9ed2026520c64d5","slug":"electricity-supply-was-cut-off-in-most-areas-of-the-chaupal-subdivision-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-152942-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल उपमंडल में अधिकांश क्षेत्रों में बिजली बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल उपमंडल में अधिकांश क्षेत्रों में बिजली बंद
विज्ञापन
चौपाल और नेरवा के अधिकांश संपर्क मार्ग पर यातायात ठप
निगम के 44 रूटों पर नहीं चल पाई बसें
नेरवा(रोहड़ू)। बर्फबारी के बाद दुश्वारियां बरकरार हैं। चौपाल उपमंडल के अधिकांश क्षेत्रो में बिजली आपूर्ति ठप है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़कों को खोलने के कार्य में तो जुटी हुई है, लेकिन उपमंडल के अंदर अधिकांश संपर्क मार्ग अभी भी बंद पड़े हैं। 60 प्रतिशत पेयजल योजनाएं ठप हैं। जल शक्ति मंडल नेरवा के अधिशासी अभियंता रजनीश वर्मा ने बताया है कि नेरवा, चौपाल और कुपवी के लिए पेयजल आपूर्ति चालू कर दी गई है। नेरवा और चौपाल को पेयजल आपूर्ति करने वाली योजनाओं के स्रोत जंगलों में 15 से 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। विभाग के कर्मचारी युद्धस्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। करीब 40 प्रतिशत योजनाएं चालू कर दी गईं हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम नेरवा के बस अड्डा इंचार्ज रोशन गजटा ने बताया कि नेरवा से हरिद्वार वाया विकास नगर, नेरवा से जुब्बल और नेरवा-रास्त रूटों पर बसें भेजी गई हैं। निगम के 44 रूटों पर बसें नहीं चल पाई हैं। निगम की 10 बसें अभी भी कई जगह फंसी हुई हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुनील शर्मा ने बताया है कि चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग सहित देईया, कीरी, बिजमल, कोटी, लाणी आदि संपर्क मार्ग खोल दिए गए हैं। चौपाल और कुपवी उपमंडलों में विभाग की 24 मशीनें विभिन्न स्थानों पर रास्ता खोलने में लगी हुई हैं। विद्युत मंडल चौपाल के अधिशासी अभियंता गोवेर्धन दिलटा ने बताया है कि हुल्ली से चौपाल को विद्युत आपूर्ति करने वाली 22 केवी लाइन का एक स्ट्रक्चर टूट जाने के कारण बिजली सप्लाई बाधित हुई है।