{"_id":"5d9384a98ebc3e93d02854fd","slug":"electricity-rampur-hp-news-sml3094762167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरवा में दो दिन तक बिजली बहाली के लिए कर्मचारियों ने की कसरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरवा में दो दिन तक बिजली बहाली के लिए कर्मचारियों ने की कसरत
विज्ञापन
नेरवा। रविवार आधी रात से गुल बिजली को बहाल करने में बोर्ड कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 42 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद क्षेत्र की 48 पंचायतों में बिजली बहाल हो पाई। रविवार को रात करीब 11 बजे लाइन में अचानक खराबी आने से उपमंडल चौपाल की करीब चार दर्जन पंचायतों में बिजली गुल हो गई थी।
अधिशाषी अभियंता चौपाल रमेश वर्मा, विभाग के सहायक अभियंता चौपाल गुरमीत सिंह, कनिष्ठ अभियंता चंबी राज कुमार, कनिष्ठ अभियंता चौपाल सूर्या जम्वाल एवं फील्ड स्टाफ की टीम के साथ सोमवार सुबह आठ बजे से चंबी जंगल से लाइन में आई खराबी ढूंढने में लगे रहे। रात करीब बारह बजे बलधार पहुंचने पर पता चला कि यह खराबी हुली के बीच आई है। इसके बाद कर्मचारियों ने इस लाइन की पेट्रोलिंग कर फाल्ट को तलाश कर इसे ठीक तो कर किया लेकिन बिजली बोर्ड की इस टीम मेहनत उस समय बेकार साबित हो गई जब बिजली की सप्लाई फिर चालू नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार बिजली बोर्ड कीटीम मंगलवार सुबह फिर से लाइन में आई खराबी को ठीक करने छैला पहुंची। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिजली को बहाल किया गया। ऐसे में 42 घंटे बाद डेढ़ बजे नेरवा को बिजली की सप्लाई तीसरे दिन मिली। बारिश के मौसम में बिजली बोर्ड के लिए इस बार बिजली बहाल करना काफी मुश्किल हो जाता है।