{"_id":"5fd8f4968ebc3e3ec95ff2cf","slug":"election-rampur-hp-news-sml354632029","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरमंड खंड की 15 पंचायतों में महिलाएं उतरेंगी चुनावी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरमंड खंड की 15 पंचायतों में महिलाएं उतरेंगी चुनावी मैदान में
विज्ञापन
ब्रौ(रामपुर बुशहर)। कुल्लू जिले के विकास खंड निरमंड की 15 पंचायतों में इस बार महिलाएं चुनावी मैदान में उतरेंगी। सोमवार को पंचायती राज चुनावों का आरक्षण रोस्टर जारी हो गया है, जिसके बाद विकास खंड की विभिन्न पंचायतों में दावेदारियों का बाजार गर्म हो गया है। सोशल मीडिया सहित अन्य साधनों के जरिये उम्मीदवार अपने दावे पेश कर रहे हैं।
सोमवार को उपायुक्त कुल्लू ने निरमंड खंड की 32 पंचायतों के लिए प्रधान पद के चुनाव का आरक्षण रोस्टर जारी किया। पूर्व में जहां विकास खंड में 26 पंचायतें थी, वहीं इस बार छह नई पंचायतों का गठन कर कुल 32 पंचायतें बनी हैं। इनमें 8 पंचायतें अनुसूचित जाति, 7 अनुसूचित जाति महिला, 8 महिला और 9 पंचायतों में अनारक्षित पदों पर उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। भालसी, बक्खन, घाटू, नोर, दुराह, राहणू और खरगा पंचायत अनुसूचित जाति, बड़ीधार, कोट, त्वार, देहरा, बाड़ी, अरसू, लोट और सरघा पंचायत अनुसूचित जाति महिला, डीम, तुनन, शिशवी, जुआगी, पोशना, चायल, गमोग और ब्रौ पंचायत महिला और जगातखाना, निशानी, गड़ेज, कोटी, शिल्ली, बाहवा, सराहन, कु शवा और नित्थर पंचायत में अनारक्षित पद के लिए चुनाव होंगे। रोस्टर जारी होने के बाद जहां कई उम्मीदवारों के अरमानों पर पानी फिर चुका है, वहीं कई पंचायतों में उम्मीदवारों को खुशी हाथ लगी है। हालांकि अभी तक पंचायत चुनावों का समय तय नहीं हो पाया है। बावजूद इसके उम्मीदवार विभिन्न तरीकों से मतदाताओं को लुभाने में जुट गए हैं।