{"_id":"62e030b2a3e71116a90b858b","slug":"elctiricity-mahotsav-celebreted-in-kinnaur-rampur-hp-news-sml416467427","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीत से उपभोक्ताओं को बिजली बचत का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीत से उपभोक्ताओं को बिजली बचत का दिया संदेश
विज्ञापन
रिकांगपिओ में बिजली महोत्सव के दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां देते कलाकार।
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में आयोजित बिजली महोत्सव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली बचत और अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परिषद के अध्यक्ष निहाल चारस ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश भर में ऊर्जा राज्य के रूप में जाना जाता है।
हिमाचल न केवल अपनी जरूरत की बिजली तैयार कर रहा है, बल्कि पड़ोसी राज्यों को भी बिजली की आपूर्ति कर रहा है। कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय, नवीन ऊर्जा एवं नवीकरण ऊर्जा मंत्रालय और प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। निहाल चारस ने कहा कि प्रदेश वर्तमान में चिन्हित 24587 मेगावाट दोहन योग्य ऊर्जा क्षमता में से 10498 मेगावाट क्षमता का दोहन 169 परियोजनाओं के माध्यम से कर रहा है।
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के अधीक्षण अभियंता परिचालन वृत्त रामपुर बलराज सांगर ने प्रदेश सरकार की विद्युत क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। सतलुज जल विद्युत निगम के महाप्रबंधक विकास महाजन ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस मौके पर पंचायत समिति कल्पा अध्यक्ष गंगा राम, पंचायत समिति पूह की अध्यक्ष इंदु किरण और शांता कुमार सहित कई अन्य मौजूद रहे।