फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   eight corona casses in kinnaur

किन्नौर में कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले

Tue, 12 Jul 2022 09:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए सैंपलों में आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. रोशन लाल ने बताया कि मंगलवार को 58 लोगों के सैंपल एकत्रित किए गए थे। संक्रमित होने वालों में तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं। इसमें कल्पा ब्लॉक से छह, निचार एक और एक मरीज कुल्लू जिले से संबंध रखता है।
विज्ञापन

सभी मरीजों को आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया गया है। विभाग के मुताबिक अभी तक कोरोना वायरस के कुल 98,192 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 4,532 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में 41 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 12 हो गई है। डॉ. रोशनलाल ने कहा कि सभी आठ मरीजों को सात दिन के लिए होम आइसोलेशन पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों की निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed