फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Educational tour of Khaneri Hospital and Telephone Exchange

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने सीखी ऑन जॉब ट्रेनिंग की बारीकियां

Mon, 09 Feb 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Educational tour of Khaneri Hospital and Telephone Exchange
दत्तनगर स्कूल की छात्राओं ने बीएसएनएल कार्यालय रामपुर में टेलीकॉम से जुड़ा प्रशिक्षण किया प्राप
खनेरी अस्पताल और टेलीफोन एक्सचेंज का किया शैक्षणिक भ्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दत्तनगर के 10वीं और 11वीं कक्षा के टेलीकॉम एवं हेल्थ केयर ट्रेड के विद्यार्थियों ने खनेरी अस्पताल और टेलीफोन एक्सचेंज का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ऑन जॉब ट्रेनिंग की बारीकियां सीखीं। टेलीकॉम ट्रेड के विद्यार्थियों को बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज रामपुर में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जबकि हेल्थकेयर ट्रेड के विद्यार्थियों को महात्मा गांधी मेडिकल सर्विस कांप्लेक्स खनेरी (रामपुर) में प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यावसायिक शिक्षा समन्वयक चंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। विद्यार्थियों के साथ नमन विशिष्ट (व्यावसायिक प्रशिक्षक–टेलीकॉम), सुंदर लता (व्यावसायिक प्रशिक्षक–हेल्थकेयर), काम राज हस्टा (प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा) और वीना उपस्थित रहे। बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज में प्रशिक्षण आत्म प्रकाश (जेटीओ) और अनिल शर्मा ने प्रदान किया। वहीं, महात्मा गांधी मेडिकल सर्विस कांप्लेक्स खनेरी में मैट्रन जमुना कटोच ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी बनाने और उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सहयोग प्रदान करने वाले सभी विभागों और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

दत्तनगर स्कूल की छात्राओं ने बीएसएनएल कार्यालय रामपुर में टेलीकॉम से जुड़ा प्रशिक्षण किया प्राप

दत्तनगर स्कूल की छात्राओं ने बीएसएनएल कार्यालय रामपुर में टेलीकॉम से जुड़ा प्रशिक्षण किया प्राप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed