फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Educational tour of Dairy Plant, Mushroom Plant and PCDO

Rampur Bushahar News: दत्तनगर के विद्यार्थियों ने मशरूम उत्पादन की सीखीं बारीकियां

Wed, 28 Jan 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Educational tour of Dairy Plant, Mushroom Plant and PCDO
डीएवी स्कूल दत्तनगर के छात्र छात्राओं ने मिल्क प्लांट दत्तनगर का किया शैक्षणिक भ्रमण। स्रोत : स
दुग्ध संयंत्र, मशरूम प्लांट और पीसीडीओ का किया शैक्षणिक भ्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दत्तनगर के छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दत्तनगर स्थित दुग्ध संयंत्र, मशरूम प्लांट और पीसीडीओ (पौधशाला) का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने मशरूम उत्पादन की बारीकियां सीखीं। प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने कहा कि इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों से संबंधित व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था। दुग्ध संयंत्र में विद्यार्थियों को दूध प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण और स्वच्छता मानकों की जानकारी दी गई। मशरूम प्लांट में मशरूम उत्पादन की आधुनिक तकनीकों, पोषण महत्व और स्वरोजगार की संभावनाओं से अवगत करवाया गया। इस भ्रमण में विद्यालय की कक्षा प्रभारी सरिता देवी, शशि देवी, कुलभूषण शर्मा, नमन वशिष्ट, सुंदर लता, व्यावसायिक शिक्षा समन्वयक चंद्र गुप्ता और देवेंद्र लक्टू भी साथ रहे। दुग्ध संयंत्र दत्तनगर के उप प्रबंधक अब्दुल रकीब, मशरूम प्लांट के एचडीओ देवेंद्र ठाकुर, पीसीडीओ पौधशाला के एचडीओ संतोष कुमार ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article