फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   education

शिक्षा में जीएसटी के फैसले को वापस ले सरकार : एसएफआई

Sat, 27 Jun 2020 08:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। एसएफआई इकाई रामपुर ने राज्य कमेटी के आह्वान पर घरों में रहकर पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शन किया। इकाई अध्यक्ष अमन नेगी और सचिव साहिल राणा ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

इकाई ने सभी पाठ्यक्रमों में फीस वृद्धि के निर्णय को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई है। कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा के लिए 18 प्रतिशत जीएसटी की शुरुआत की है, लेकिन हम सभी जानते हैं कि शिक्षा मानव विकास के लिए एक आवश्यक सेवा है और यह मुफ्त होनी चाहिए। ऐसे में शिक्षा में जीएसटी के फैसले को सरकार तुरंत वापस ले। सभी प्रकार की छात्रवृत्ति तत्काल प्रभाव से जारी करने, छात्रों और उनके परिवारों के लिए विशेष भत्ता सुनिश्चित करने सहित कक्षा 12वीं तक मिड डे मील कार्यक्रम बढ़ाने की मांग उठाई है। इकाई अध्यक्ष अमन नेगी ने कहा कि कोरोना प्रकोप और राष्ट्रव्यापी बंद के दौरान ये मांगें जायज हैं और इकाई सरकार से इन सभी मुद्दों पर ध्यान देने का आग्रह करती है। यदि इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed