{"_id":"69525fecc4b18f9ac60634b3","slug":"education-minister-will-honour-meritorious-students-tomorrow-at-duttnagar-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-151143-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दत्तनगर स्कूल में कल मेधावियों को सम्मानित करेंगे शिक्षा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दत्तनगर स्कूल में कल मेधावियों को सम्मानित करेंगे शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
. वार्षिक समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर स्कूल में 31 दिसंबर को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया जाएगा। समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे। समारोह में वर्ष भर में शिक्षा, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों का सम्मानित किया जाएगा। स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर और प्रवक्ता देवेंद्र लक्टू ने कहा कि समारोह में शिक्षा मंत्री बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। बच्चों का मनोबल बढ़ाएंगे। सातवें वित्त अध्यक्ष एवं विधायक नंदलाल विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे और छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। वहीं, समारोह में छात्र और छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।