फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Education Minister Rohit Thakur, inauguration of Government Senior Secondary School Nandpur Bhawan, Rohru

Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री ने नंदपुर विद्यालय भवन का किया लोकार्पण

Sun, 23 Jun 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Education Minister Rohit Thakur, inauguration of Government Senior Secondary School Nandpur Bhawan, Rohru
जुब्बल के  मंढोल में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन्न पर विजेताओं के साथ ​शिक्षा मंत्री रोहित ठाक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंदपुर में एक करोड़ 62 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान जन सभा को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों तक छात्रों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करना कांग्रेस सरकार की प्रतिबद्धता है। इस दिशा में सरकार की ओर से ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश में पांच हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जुलाई माह में आरंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि नंदपुर क्षेत्र को उच्च गुणवत्ता वाले सेब उत्पादन के लिए जाना जाता है। सेब को समय पर मंडियों तक पहुंचाने के लिए सड़कों को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस वर्ष से सेब की पैकिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन लागू किया जा रहा है, जिससे बागवानों का उत्पाद किलो के हिसाब से बिकेगा। एमआईएस के अंतर्गत बागवानों के उत्पादों की राशि का भुगतान करने के लिए सरकार की ओर से 153 करोड़ की राशि जारी करने के लिए रोहित ठाकुर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। शिक्षा मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल तहसील के मंढोल में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग है और खेलों से न केवल शारीरिक मजबूती मिलती है, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति सशक्त होता है। क्रिकेट जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल में हिमाचल के युवा अपनी जगह बना रहा है। शिक्षा मंत्री ने नई सड़कों के निर्माण एवं सड़कों को पक्का करने के लिए भी उचित राशि का प्रावधान करने का आश्वासन दिया। बारिश के कारण प्रतियोगिता का फाइनल मैच पूरा नहीं हो सका, इसलिए दोनों फाइनल में पहुंची टीमों किंगफिशर गागना और शिव शक्ति बलग को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। उन्होंने युवक मंडल मंढोल को 50 हजार रुपये देने की देने की घोषणा की। कार्यक्रम के उपरांत शिक्षा मंत्री ने नंदपुर एवं मंढोल में स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और समय रहते उनके निदान का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, बीडीसी सदस्य सामिला जिकटा, स्थानीय पंचायत प्रधान सुमन ठाकुर, हिमफेड के अध्यक्ष भीम सिंह झौहटा, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जुब्बल के  मंढोल में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन्न पर विजेताओं के साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाक

जुब्बल के  मंढोल में क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन्न पर विजेताओं के साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed