फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Education Minister honored national and international players

Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी किए सम्मानित

Thu, 18 Dec 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। जुब्बल स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कन्या खेल छात्रावास की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वालीं छात्रा खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मंत्री ने चीन में आयोजित आईएसएफ अंडर-15 अंतरराष्ट्रीय स्कूल वॉलीबाल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जुब्बल की धांटा, कोटखाई की प्रीति और सिरमौर की रिया को विशेष रूप से सम्मानित किया। यह तीनों छात्राएं छात्रावास से जुड़ी हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि ठाकुर रामलाल स्वर्ण जयंती विद्यालय क्षेत्र का पुराना और प्रतिष्ठित संस्थान है, जिसे अब सीबीएसई से मान्यता मिल चुकी है। इससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और संस्थान भविष्य में नए मानक स्थापित करेगा। उन्होंने बताया कि यह खेल छात्रावास जिला शिमला का महत्वपूर्ण प्रशिक्षण केंद्र है, जहां वर्तमान में 55 छात्राएं वॉलीबाल, कबड्डी और बैडमिंटन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस साल यहां से 33 छात्राएं राष्ट्रीय और तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई हैं। वर्ष 1987 में स्थापित इस छात्रावास में पहले केवल वॉलीबाल का प्रशिक्षण दिया जाता था, जबकि पिछले दो वर्षों में कबड्डी और बैडमिंटन को भी शामिल किया गया है। वर्तमान में वॉलीबाल और कबड्डी की 20-20 और बैडमिंटन की 15 सीटों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 2 करोड़ 27 लाख रुपये की लागत से बने नए भवन से छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके बाद सरहाना गांव के शेर सिंह शर्मा को सम्मानित किया गया, जो सेवानिवृत्त अधिकारी होने के बावजूद हर माह अस्पताल को अपनी पेंशन से दान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed