फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ecroachment

रामपुर शहर में कोरोना को दिया जा खुला निमंत्रण

Mon, 14 Sep 2020 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना संकट के बीच लोग बेखौफ बाजारों में घूम रहे हैं। वहीं, मुख्य बाजार में कारोबारी अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। दुकानदारों ने अपना सामान सड़क तक बिछा रखा है। इससे लोगों को आवाजाही करने में भी दिक्कत हो रही है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में संक्रमण का खतरा बढ़ने लगा है। स्वास्थ्य महकमे ने जहां कोरोना संक्रमण के अब समुदाय में फैलने के संकेत दिए हैं, वहीं लोग बाजार में बिना मास्क और बिना एहतियात घूमते हुए देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

चार जिलों के प्रमुख व्यापारिक केंद्र रामपुर में वर्षों बाद भी व्यवस्था सही तरीके से पटरी पर नहीं लौट पाई है। शहर में कोरोना संक्रमण को खुला निमंत्रण दिया जा रहा है। कोरोना काल में लोग सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। अतिक्रमण की समस्या का भी कोई स्थायी हल नहीं हो पाया है। नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने के लिए दुकानों के बाहर येलो लाइन भी लगाई है, लेकिन अतिक्रमण इतना कर रखा है कि यह लाइन कहीं नहीं दिखती। वहीं, नप के अतिक्रमण हटाने के दावे सिर्फ दावे ही बनकर रह गए हैं, जबकि कार्रवाई के नाम पर प्रशासन, पुलिस और नगर परिषद कोई ठोस कदम नहीं उठा पाए हैं। सोमवार को भी रामपुर बाजार में अतिक्रमण और लोगों की काफी आवाजाही देखने को मिली। ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने का अंदेशा पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है। केवल जागरूकता से ही कोरोना को मात दी जा सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि लोग कोरोना काल में हर जरूरी एहतियात बरतें और दो गज की दूरी बनाए रखें। जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें।
विज्ञापन

एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि नगर परिषद को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। बाजार आने वाले लोगों को संक्रमण से बचने के लिए एहतियात के सभी पुख्ता प्रबंध करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed