{"_id":"6ad5ff60421fe90d09071668","slug":"dussehra-celebrations-begin-in-chaupal-eight-teams-to-compete-in-kabaddi-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-172835-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल में दशहरा उत्सव शुरू, कबड्डी में भाग लेंगी आठ टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल में दशहरा उत्सव शुरू, कबड्डी में भाग लेंगी आठ टीमें
विज्ञापन
चौपाल में दशहरा उत्सव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मैच से पहले अतिथि के साथ खिलाड़ी। संव
पंचायत स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी करवाई जा रही
संवाद न्यूज़ एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। तहसील मैदान चौपाल में लंकड़वीर स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब की ओर से तीन दिवसीय दशहरा उत्सव शुरू हो गया। शुभारंभ पर सेवानिवृत्त जिला खेल अधिकारी ओम प्रकाश भोटा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उत्सव के तहत फ्रेंचाइजी आधारित कबड्डी प्रतियोगिता करवाई जा रही है, जिसमें आठ टीमें भाग ले रही हैं। इसके अलावा पंचायत स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। मुख्य अतिथि ओम प्रकाश भोटा ने कहा कि समय के साथ खेलों के नियमों में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है। खेल गतिविधियां युवाओं को अनुशासन और सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाती हैं। मंगलवार शाम उत्सव के तहत सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। इसमें अनूप चंगटा, आशा ठाकुर, मुकेश खुरांटा, रिंकू बेस्टा और सुरेश शर्मा समेत कई नामी कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। उत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान प्रताप नेगी, जितेंद्र चौहान, बलदेव मेहता भी उपस्थित रहे।
कबड्डी का पहला मैच ड्रा
कबड्डी प्रतियोगिता में पहला मैच चौपाल क्रियु और महेश्वर साम्राज्य के बीच खेला गया, जिसमें कड़ा मुकाबला रहा और दोनों टीमों ने बराबर 21-21 अंक हासिल किए। यह मैच ड्रा रहा। दूसरा मैच चूड़ेश्वर वाॅरियर हामल और बृजेश्वर क्लब सरांह के बीच खेला गया। वॉलीबॉल में पहला मैच स्पोर्ट्स होस्टल चौपाल और स्पोर्ट्स क्लब भरानू के बीच खेला गया।