फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Durga Path will be held for nine days from March 19 at Bhimakali Temple, Sarahan

Rampur Bushahar News: नवरात्र के लिए सजा मां भीमाकाली मंदिर, प्रतिमाओं को पहनाए नए वस्त्र

Tue, 17 Mar 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
नौ दिन होंगे नव दुर्गा पाठ, तैयारियों में जुटा भीमाकाली मंदिर न्यास
विज्ञापन


हर रोज होगा भंडारे का आयोजन, सिलिंडरों की नहीं होगी कमी


संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
मां भीमाकाली की नगरी सराहन में 19 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू होंगे। नवरात्र पर प्रदेश समेत बाहरी राज्यों से माता के श्रद्धालु सराहन पहुंचते हैं। नवरात्र को लेकर माता के दरबार को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। भीमाकाली मंदिर न्यास सराहन में चैत्र नवरात्र की तैयारियों जुट गया है। चैत्र नवरात्र शुरू होने से पहले मंगलवार को भीमाकाली माता समेत मंदिर में स्थापित सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को नए वस्त्र पहना दिए गए। 19 मार्च पहले नवरात्र से भीमाकाली में नौ दिन तक हजारों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए सराहन पहुंचेंगे। भीमाकाली न्यास के कार्यकारी अधिकारी बालक राम नेगी ने बताया कि न्यास नवरात्र की तैयारियां जुट गया है। मंदिर में नव दुर्गा पाठ 19 मार्च से शुरू होंगे, जो नौ दिन चलेंगे। मंदिर परिसर को फूल मालाओं और लड़ियों से विशेष रूप से सजाया जाएगा। ताजे फूलों की मालाओं के लिए ऑर्डर दिया गया है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए नौ दिन तक न्यास की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भंडारा बनाने के लिए सिलिंडरों की व्यवस्था हो चुकी है। मंदिर में आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस होमगार्ड और न्यास के कर्मचारी तैनात रहेंगे। भीमा काली माता मंदिर में बिजली, पानी और दूसरी सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। नवरात्र के दौरान सराहन में पार्किंग की समस्या से निपटने के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने माता के भक्तों आह्वान किया है कि नवरात्र पर अधिक से अधिक संख्या में सराहन पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed