फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Duni Chand and Vanshika were first in the speech

Rampur Bushahar News: भाषण में दुनी चंद और वंशिका रहे प्रथम

Fri, 20 Mar 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Duni Chand and Vanshika were first in the speech
सर्वपल्ली बीएड कॉलेज जल महोत्सव पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता मुख्यातिथि के साथ। स्रोत : संस्
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड/एमएड संस्थान नोगली में शुक्रवार को विश्व जल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रत्येक हाउस से दो-दो वक्ताओं ने भाग लिया और निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित किया। अर्जुन सदन से दुनी चंद और एकलव्य सदन से वंशिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। गौतम बुद्धा सदन के लुकेश कुमार ने द्वितीय और कौटिल्य सदन के अक्षय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने प्रतियोगिता में समस्त प्रतिभागियों को प्रशंसनीय भाषण देने पर बधाई दी। संस्थान की प्रधानाचार्य डॉ. सीमा भारद्वाज ने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों की जल प्रबंधन में भागीदारी को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article