{"_id":"680e20fe1c2631c6390a0488","slug":"dumb-dalash-road-is-full-of-potholes-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-133968-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गूंगी-दलाश सड़क पर गड्ढों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गूंगी-दलाश सड़क पर गड्ढों की भरमार
विज्ञापन
गूंगी-दलाश सड़क गढ़डों में तबदील। संवाद
चार किलोमीटर सड़क पर हजारों लोग खतरे के साये में सफर करने को मजबूर
ग्रामीणों ने सरकार और लोक निर्माण से शीघ्र सड़क की दशा सुधारने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र की गूंगी-दलाश सड़क की हालत बदतर हो गई है। करीब चार किलोमीटर लंबी इस सड़क पर गड्ढों की भरमार है। रोजाना हजारों लोग खतरे के साये में सफर करने को मजबूर हैं। गौरतलब है कि सोईधार-गूंगी-दलाश सड़क सोईधार से शगोगी तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पक्की कर ली गई है। वहीं, शगोगी से दलाश तक करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क अभी तक कच्ची है। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कई बार लोक निर्माण विभाग और सरकार से बची हुई चार किलोमीटर सड़क को पक्का करने की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इन दिनों सड़क की हालत बद से भी बदतर बनी हुई है। दलाश-गूंगी-सोइधार सड़क पर दिन भर वाहनों की आवाजाही रहती है। सड़क की दयनीय हालत के कारण वाहन मालिकों को सफर करना मुश्किल हो गया है। साथ ही इस सड़क पर दिनभर परिवहन विभाग की दो बसें चलती हैं, जिसमें एक स्कूल बस है। ग्रामीण देवराज चौहान, प्रदीप चौहान, सुरजीत चौहान, ध्यान वर्मा, रूप लाल, विक्की वर्मा, देसराज शर्मा, सुशील शर्मा, त्रिलोक चंद और मंगत राम सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत को ठीक करने और पक्का करने के लिए विभाग और सरकार से कई बार मांग की गई, लेकिन ग्रामीणों की मांग पर कोई गौर नहीं किया जा रहा है।
सड़क को पक्का करने के लिए डीपीआर तैयार उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। जल्द ही सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - लाल चंद, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग दलाश
- संवाद