फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Due to heavy rain, the wall of Taklech school ground collapsed, many rural routes came to a halt

Rampur Bushahar News: भारी बरसात से तकलेच स्कूल मैदान का डंगा ढहा, कई ग्रामीण रूट ठप

Fri, 29 Aug 2025 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Due to heavy rain, the wall of Taklech school ground collapsed, many rural routes came to a halt
लगातार भारी बारिश से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तकलेच खेल मैदान का डंगा ढह जाने से बना खतरा
रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में देर रात से सुबह तक हुई भारी बारिश
विज्ञापन


निगम के रामपुर डिपो के दस रूटों पर नहीं दौड़ रही निगम की बसें

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी रात के समय हो रही बारिश से लोग खासे खौफजदा हैं। विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं पेश आ रही हैं। वीरवार देर रात से रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश शुरू हुई, जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही। लगातार हो रही बारिश से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच के खेल मैदान का डंगा ढह गया है और मैदान असुरक्षित हो गया है। रामपुर डिपो के भी दस रूट ठप पड़े हैं। इस कारण निगम प्रबंधन को रोजाना लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। हालांकि, भारी बारिश से रामपुर क्षेत्र में किसी प्रकार के बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं है। शुक्रवार सुबह उप तहसील तकलेच स्थित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला का डंगा भूस्खलन की चपेट में आ गया। ऐसे में अब स्कूल में खेल गतिविधियां प्रभावित होंगी। समूचे क्षेत्र में अधिकांश बारिश रात के समय हो रही है, जिससे भूस्खलन होने का खतरा बना हुआ है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश खासी तबाही मचा रही है। क्षेत्र में हो रही बारिश से भी लोग सहमे हुए हैं। वहीं, बात करें यातायात व्यवस्था की तो परिवहन निगम के कई ग्रामीण रूट अभी भी ठप पड़े हैं। निगम के रामपुर डिपो के तहत आने वाले करीब दस रूट पूरी तरह से ठप पड़े हैं। रामपुर, आनी और निरमंड क्षेत्र में निगम की पांच बसें फंसी हुई हैं। ग्रामीण रूट ठप होने से निगम को रोजाना करीब दो से ढाई लाख रुपये की क्षति पहुंच रही है। हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीण सडक़ के डंगे ढहने और भूस्खलन के कारण यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। उधर, परिवहन निगम रामपुर डिपो के अड्डा प्रभारी स्वरूप दिवान ने कहा कि रामपुर, आनी और निरमंड क्षेत्र के दस ग्रामीण रूट ठप पड़े हैं। ग्रामीण रूट ठप होने से निगम को रोजाना दो से ढाई लाख का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

लगातार भारी बारिश से  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक  स्कूल तकलेच खेल मैदान का डंगा ढह जाने से बना खतरा

लगातार भारी बारिश से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तकलेच खेल मैदान का डंगा ढह जाने से बना खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed