फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drugs case, Kumarsain, case registered in Kumarsain police station

Rampur Bushahar News: लुहरी में आनी के युवक से पकड़ा 111 ग्राम चिट्टा

Fri, 26 Apr 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन थाना में मामला दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। जिला शिमला में आए दिन पुलिस चिट्टे के मामलों में संलिप्त लोगों की धरपकड़ कर रही है। पुलिस की लाख कार्रवाई के बावजूद सफेद नशे चिट्टे के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। युवा पीढ़ी लगातार नशे के जाल में फंसती जा रही है। वीरवार रात को पुलिस ने लुहरी के पास एक युवक से 111 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना कुमारसैन के थाना प्रभारी किरन की अगुआई में पुलिस का दल वीरवार रात को नेशनल हाईवे पांच पर गश्त कर रहा था। रात करीब पौने एक बजे एनएच पांच लुहरी के पास कानी नाला में पुलिस ने एक कार एचपी 01के 5242 को जांच के लिए रोका तो चालक घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली तो चालक से 111 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान जिला कुल्लू के आनी के गांव कंशन, कमांद निवासी 36 वर्षीय नीरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कुमारसैन में मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक युवक से 111 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed