Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Driving test and passing in Kotkhai today

Rampur Bushahar News: कोटखाई में ड्राइविंग टेस्ट और पासिंग आज

Sun, 01 Nov 2026 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
बागड़ा में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक होगी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

कोटखाई (रोहड़ू)। उपमंडल कोटखाई में 2 नवंबर को ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग होगी। उपमंडलाधिकारी कोटखाई डॉ. मनु वर्मा ने बताया कि यह प्रक्रिया राष्ट्रीय राजमार्ग-705 पर बागड़ा (गुम्मा) में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक की जाएगी। इसके लिए आवेदकों को निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
नए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लर्नर लाइसेंस को जारी हुए कम से कम 30 दिन पूरे होना अनिवार्य है। उन्हें फॉर्म नंबर-2 और मूल लर्नर लाइसेंस साथ लाना होगा। टेस्ट के लिए लाए जाने वाले वाहन के आगे और पीछे सफेद पृष्ठभूमि पर लाल रंग का अंग्रेजी अक्षर एल (एल) स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए। चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट और दोपहिया वाहन चालकों के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार हेलमेट पहनना अनिवार्य रहेगा। इसके अलावा वाहनों में रियर व्यू मिरर और साइड मिरर भी सही स्थिति में होने चाहिए।
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस में ट्रांसपोर्ट एवं हैवी ट्रांसपोर्ट श्रेणी की एंडोर्समेंट करवाने वाले आवेदकों को फॉर्म नंबर-2, मूल ड्राइविंग लाइसेंस और लर्नर लाइसेंस, निर्धारित फीस की रसीद, मूल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र तथा मैट्रिक प्रमाणपत्र साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की पासिंग के लिए पासिंग फीस की रसीद, फिटनेस फॉर्म, टैक्स रसीद, वाहन का वैध बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक दस्तावेज पूरे न होने या निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले आवेदकों का ड्राइविंग टेस्ट नहीं लिया जाएगा। इसी तरह दस्तावेज अधूरे होने पर वाहनों की पासिंग भी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed