फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drinking water shortage in Delath

देलठ में पेयजल किल्लत, लोग परेशान

Fri, 19 Feb 2021 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Drinking water shortage in Delath
देलठ पंचायत प्रधान रूचिका राठौर की अध्यक्षता में जलशक्ति विभाग के एक्सईएन से मिलते ग्रामीण - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत में हजारों ग्रामीण पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। नियमित पेयजल आपूर्ति न होने से ग्रामीणों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों को छह दिन बाद पेयजल आपूर्ति हो रही है। इसी समस्या को लेकर शुक्रवार को ग्राम पंचायत देलठ का प्रतिनिधिमंडल प्रधान रुचिका राठौर की अध्यक्षता में जलशक्ति विभाग रामपुर के एक्सईएन आरएस नेगी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें समस्या से अवगत करवाया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने विभाग से कहा कि देलठ पंचायत क्षेत्र के हजारों ग्रामीण पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों को छह दिन बाद पानी पीने को मिल रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तो गर्मी शुरू भी नहीं हुई है। ऐसे हालात अभी हैं तो आगामी समय कैसे होंगे। विभाग के एक्सईएन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया है कि जल्द ही इस समस्या को दूर किया जाएगा। इस मौके पर उपप्रधान देलठ पंचायत देवेंद्र सिंह, पंचायत समिति सदस्य हिमना देवी, पूर्व प्रधान कृष्णा राणा, वार्ड पंच इंद्र ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed