फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Drinking water, irrigation and agriculture-horticulture issues heated up

Rampur Bushahar News: पेयजल, सिंचाई और कृषि-बागवानी मुद्दे गरमाए

Sat, 14 Mar 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
ग्राम सुधार कमेटी की बैठक में पेयजल टैंकों की क्षमता बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ग्राम सुधार कमेटी शलाटी की बैठक नोगली में हुई। बैठक में भड़ावली पंचायत की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष तिलक राज खिमटा ने की।
बैठक में मुख्य रूप से पेयजल और सिंचाई योजनाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। इसके साथ ही पंचायत के प्रत्येक गांव की आर्थिक स्थिति को कृषि के माध्यम से सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में राजपुरा गटोल क्षेत्र में पेश आ रही पेयजल समस्या पर चर्चा करते हुए जल शक्ति विभाग से पेयजल टैंक की क्षमता बढ़ाने की मांग की गई। वर्तमान में टैंक की क्षमता लगभग 10 हजार लीटर है। इसे अपर्याप्त बताया गया। ग्रामीणों ने इसकी क्षमता बढ़ाकर एक लाख लीटर करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इसके अलावा कमलाऊ गांव में बने पेयजल टैंक को विभाग के अधीन लाने का भी मुद्दा उठाया गया, ताकि उसका समुचित रखरखाव हो सके और ग्रामीणों को इसका पूरा लाभ मिल सके। थनोल में उठाऊ पेयजल योजना को सुचारू करने तथा राजपुरा से कुमसू उठाऊ सिंचाई योजना को नियमित रूप से चलाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि तकलेच-राजपुरा-कुमसू निर्माणाधीन सिंचाई योजना से किसानों और बागवानों को सही तरीके से पानी उपलब्ध कराया जाए और इसका समुचित वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि क्षेत्र में सूखे के कारण होने वाले आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके। इस मौके पर पृथ्वी राज, कांडू राम मेहता, राजेश, पंकज चौहान, मोहित, सचिन, प्रवीण और देव मेहता सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed