{"_id":"67ab338e5f1c34476a024c7b","slug":"drinking-water-crisis-in-five-panchayats-of-dalash-water-reduced-by-25-percent-in-sources-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-129654-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दलाश की पांच पंचायतों में पेयजल संकट, स्रोतों में 25 प्रतिशत घटा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दलाश की पांच पंचायतों में पेयजल संकट, स्रोतों में 25 प्रतिशत घटा पानी
विज्ञापन
बर्फबारी-बारिश न होने से पैदा हुई सूखे की स्थिति, तीन-तीन दिन बाद मिल रही ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। इस साल बारिश-बर्फबारी कम होने से जहां किसान-बागवान चिंतित हैं, वहीं स्रोतों के सूखने से पेयजल किल्लत भी गहराने लगी है। सर्दी के मौसम में ही कई क्षेत्रों में पेयजल संकट बढ़ गया है। उपमंडल आनी के दलाश क्षेत्र की पांच पंचायताें में एक माह से पेयजल किल्लत हैं। ग्रामीणाें को तीन-तीन दिन बाद पेयजल आपूर्ति मिल रही है। इस वर्ष पर्याप्त बर्फबारी-बारिश न होने से समूचे क्षेत्र में सूखा पड़ा हुआ है। दलाश क्षेत्र के अधिकांश पेयजल स्रोतों में पानी घट गया है। इस कारण क्षेत्र की दलाश, ब्यूंगल, जाबन, नम्होंग और डिंगीधार पंचायताें के हजारों लोग जल संकट से जूझ रहे हैं। पेयजल स्रोताें में 25 प्रतिशत की कमी आ गई है। इससे आने वाले दिनों में क्षेत्र में जल संकट बढ़ सकता है। इन पंचायतों के लिए कंडी नाला और गाडा घ्राट पेयजल स्रोत से पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है।दलाश सब डिवीजन का पानी का सोर्स कंडी नाला है। जल शक्ति विभाग दलाश सब डिवीजन के तहत दलाश क्षेत्र की करीब पांच से सात पंचायतें आती हैं। इस सब डिवीजन में हजारों पानी के उपभोक्ता हैं। क्षेत्र में सितंबर माह के बाद प्राप्त पर्याप्त बारिश न होने के कारण सूखे की स्थिति पैदा हो गई है। क्षेत्र के ग्रामीण विनोद शर्मा, देवराज चौहान, जिया लाल वर्मा, एनडी ठाकुर, भारद्वाज शर्मा और मिलाप सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि सर्दियों के मौसम में बारिश और बर्फबारी न होने के कारण गर्मी के मौसम में भी बड़े जल संकट की संभावना बन गई है।
सूखे के कारण पेयजल स्रोत में 25 प्रतिशत की कमी आ गई है। क्षेत्र की जनता को पानी की समस्या न हो, इसके लिए विभाग काम कर रहा है। साथ ही उठाऊ पेयजल योजनाओं से भी पानी की सप्लाई ली जा रही है। - डीडी ठाकुर, एसडीओ, जल शक्ति विभाग सब डिवीजन दलाश