फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dozens of sheep and goats die of disease in Chaura

Rampur Bushahar News: चौरा में बीमारी से दर्जनों भेड़-बकरियों की मौत, विशेषज्ञ टीम भेजने की मांग

Mon, 19 Oct 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
दवाओं का असर नहीं, पशुपालकों ने पशुपालन विभाग से मांगा तत्काल उपचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। चौरा के जंगलों में बीमारी से भेड़-बकरियों की मौत का सिलसिला जारी है। पिछले एक सप्ताह में कई पशुओं की मौत होने से पशुपालक चिंतित हैं। उनका कहना है कि बीमारी की पहचान नहीं हो पाई है और बाजार से खरीदी गईं दवाएं भी असर नहीं कर रही हैं। पशुपालकों के अनुसार पिछले बुधवार को पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे, लेकिन आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं थीं। ऐसे में उन्हें बाजार से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। पशुपालकों ने आरोप लगाया कि पहले भी निचार उपमंडल के जानी क्षेत्र में इस तरह के मामले सामने आए थे। इसके बावजूद चौरा में आवश्यक दवाओं और विशेषज्ञों की व्यवस्था नहीं की गई। भेड़ पालन पर निर्भर परिवारों को लगातार हो रही मौतों से आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है। मेहर चंद, मोहन सिंह, अशोक कुमार और फकीर चंद सहित अन्य पशुपालकों ने सरकार और पशुपालन विभाग से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भेजने, बीमारी की पहचान करने और प्रभावी उपचार की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पशुओं को बचाने के लिए मौके पर जरूरी दवाएं और विशेषज्ञों की निगरानी सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article