फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dogri-Pankwa road will be rejuvenated with Rs 9.32 crore

Rampur Bushahar News: दोगरी-पांकवा सड़क का 9.32 करोड़ से होगा कायाकल्प

Sun, 24 May 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
विकास की बात : सेब बहुल चार पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा
विज्ञापन

. सड़क सुधरने से किसानों-बागवान और दुग्ध उत्पादकों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत प्रदेश की सड़कें दुरुस्त की जा रही हैं। इसी कड़ी में निरमंड विकास खंड की चार पंचायतों के ग्रामीणों को लाभान्वित करने वाली दोगरी-पांकवा सड़क का भी जल्द कायाकल्प होगा। सड़क दुरुस्त होने से क्षेत्र के ग्रामीण, किसानों-बागवान और दुग्ध उत्पादकों को राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग जल्द ही कार्य शुरू करेगा। लंबे समय से 6.50 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत खस्ताहाल बनी हुई है। लंबे समय से क्षेत्र के ग्रामीण सड़क को सुधारने की मांग उठा रहे थे, जो अब जल्द पूरी होगी। यह सड़क निरमंड विकास खंड की पोशना, बाड़ी, तुनन और अरसू क्षेत्र के ग्रामीणों को लाभान्वित करती है। वर्तमान में इस सड़क जगह-जगह गड्ढे ही गड्ढे हैं। वाहनों में सफर करना जोखिमभरा बना हुआ है। इस क्षेत्र में लोगों की आर्थिकी सेब उत्पादन, कृषि और दुग्ध उत्पादन पर निर्भर है। सड़क की खस्ता हालत के कारण क्षेत्र के बागवान कई वर्षों से परेशानी झेल रहे हैं। वाहन चालक इस सड़क पर आने से इन्कार करते हैं। बागवानों को अपनी नकदी फसलें मंडी तक पहुंचाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। किसानों को अपने उत्पाद और दुग्ध उत्पादकों को दूध बाजार पहुंचाने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। अब लोक निर्माण विभाग जल्द ही सड़क की मेटलिंग, टारिंग, सुरक्षा दीवारें, निकासी नालियों का निर्माण करेगा। साथ ही सड़क को चौड़ा भी किया जाएगा।



दोगरी से पांकवा 6.50 किलोमीटर सड़क 9.32 करोड़ रुपये से सुधारी जाएगी। विभाग निर्माण कार्य को लेकर औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा हुआ है। जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। -- आनंद शर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग निरमंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article