फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dodra Kwar road restored for small vehicles after twenty days

Rampur Bushahar News: बीस दिन बाद डोडरा क्वार सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल

Tue, 04 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dodra Kwar road restored for small vehicles after twenty days
चांशल घाटी पर हिमपात से डोडरा क्वार सड़क बाहल करते लोनिवि की मशीन
13 जनवरी को चांशल घाटी में हिमपात के बाद सभी वाहनों के लिए बंद हो गई थी सड़क
विज्ञापन

रोहडू। हिमपात के कारण बीस दिन से बंद डोडरा क्वार सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। सड़क खुलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने डीजल मशीनों का सामान घाटी के उस पार पहुंचा दिया है। लंबे समय के बाद दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही शुरू हुई है। 13 जनवरी को चांशल घाटी में हिमपात के बाद डोडरा क्वार सड़क सभी वाहनों के लिए बंद हो गई थी। इस दौरान डोडरा क्वार से लोग वाया उत्तराखंड पैदल सफर कर रहे थे। करीब पंद्रह दिन मौसम साफ रहने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम ने चांशल घाटी पर करीब चार से पांच फीट बर्फ के बीच सड़क को वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। इस सड़क पर चांशल के उस पार भी मशीनों काे पहले से तैनात रखा गया है। इस बार हिमपात के दौरान कुछ मशीनों में खराबी आने के कारण सड़क को बहाल करने में देरी हो गई थी। उस पार डीजल का स्टाक भी खत्म होने वाला था। अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क खुलने के बाद सभी जरूरी सामान व मशीनों के कलपुर्जे उस पार पहुंचा दिए हैं।

रात को इस सड़क पर न करें सफर
लोक निर्माण विभाग डोडरा क्वार डिवीजन के एक्सईएन नरेंद्र नायक ने बताया कि डोडरा क्वार सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। लोग रात के समय सड़क पर सफर करें। खराब मौसम के दौरान चांशल घाटी में वाहनों के फंसने की संभावना अधिक रहती है। डोडरा क्वार क्षेत्र के लिए विभाग ने मशीनों के जरूरी पुर्जे मरम्मत का सामान व तेल पहुंचा दिया है, ताकि खराब मौसम में उस पार सड़क में काम चलता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed