फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Dodra-Kwar link road will be restored soon

Rampur Bushahar News: शीघ्र बहाल होगा डोडरा-क्वार संपर्क मार्ग

Wed, 18 Feb 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dodra-Kwar link road will be restored soon
डोडरा लड़ोट मार्ग पर बर्फ हटाती मशीन
लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया सड़क से बर्फ हटाने का काम
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। बर्फबारी के बाद से डोडरा-क्वार संपर्क मार्ग छोटे और बड़े सभी वाहनों के लिए बंद है। इससे क्षेत्र की पांच पंचायतों के ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रोहड़ू से 90 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर लड़ोट से डोडरा तक करीब 40 किलोमीटर मार्ग सर्दियों में बर्फ से ढक जाता है। मौजूदा समय में इस मार्ग पर अभी भी 6 फीट के करीब बर्फ जमी है, जिसे हटाने के बाद ही यह सड़क वाहनों के लिए बहाल हो पाएगी। मार्ग पर दोनों ओर से विभाग ने सड़क को खोलने के लिए मशीनें लगा दी हैं। इससे शीघ्र मार्ग छोटे और बड़े सभी वाहनों के आवागमन के लिए खुल जाएगा। बर्फ हटाने के कार्य में एक सप्ताह तक का समय लगेगा। इस बीच यदि हिमपात होता है, तो इस मार्ग के खुलने में और समय लगेगा। वहीं, डोडरा-लड़ोट रोहड़ू सड़क बंद होने से पांच पंचायत के लोगों को अब वाया उत्तराखंड मार्ग से रोहड़ू पहुंचना पड़ रहा है। यह मार्ग भी वाहनों के लिए अभी पूरी तरह से नहीं जुड़ पाया है, इसलिए लोगों को क्वार से करीब चार किलोमीटर पैदल चलकर वाहन योग्य मार्ग तक पहुंचना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी मरीजों और बुजुर्गों को हो रही है। बीते दिनों आपात स्थिति में जिला प्रशासन को एक बीमार महिला को एयर लिफ्ट करवाना पड़ा था। लोक निर्माण विभाग रोहड़ू के अधीक्षण अभियंता प्रमोद कुमार उप्रेती ने बताया कि डोडरा से सड़क पर बर्फ हटाने के लिए दो मशीन कार्य कर रही हैं। कार्य में तेजी लाने के लिए लड़ोट से भी दो और मशीन लगाई जा रही हैं। इससे मार्ग पर शीघ्र ही वाहनों की आवाजाही बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article